नाचन की ग्राम पंचायत स्यांज में छठा निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित, 450 से अधिक लोगों की हुई जाँच
आज नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत स्यांज में नाचन जन कल्याण फाउंडेशन द्वारा आयोजित छठे निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में लगभग 450 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई, 150 से अधिक चश्मे वितरित किए गए तथा करीब 30 मरीज निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए। भानू हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में स्यांज, छपराहण, नाण्डी, काशन, ग्वाड़ और बैला—इन छह पंचायतों के लोगों की देव तुल्य जानता का सेवा करने का अवसर मिला। इस दौरान लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।
ग्राम पंचायत स्यांज द्वारा मिले मान-सम्मान और स्नेह के लिए मैं समस्त पंचायत प्रतिनिधि और पंचायतवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। 🙏
City -
Gohar
Venue -
Sianj
Start Date -
October 10, 2026 at 9:30 AM
End Date -
October 10, 2026 at 2:30 AM
