POST
Previous Next

फाउंडेशन की पहल से बीमार बैल का कराया गया उपचार

फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में एक बीमार बैल की जानकारी मिलने पर तत्काल पशु चिकित्सक की व्यवस्था कर उसका उपचार करवाया गया।

डॉ. संजय कुमार ने कहा कि मानव सेवा के साथ-साथ मूक प्राणियों की सेवा और संरक्षण भी हमारा सामाजिक एवं नैतिक दायित्व है। फाउंडेशन भविष्य में भी जरूरतमंद एवं घायल पशुओं के उपचार और संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा।

इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने भी सेवा कार्य में सहयोग देते हुए समाज से पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और करुणा का भाव अपनाने का आह्वान किया।