POST
Previous Next

19 जुलाई मेगा फ्री आई एवं जनरल हेल्थ चेकअप कैंप को लेकर ग्राम पंचायत लोअर बेहली में जनवार्ता

19 जुलाई को आयोजित होने वाले मेगा फ्री आई एवं जनरल हेल्थ चेकअप कैंप के सफल आयोजन को लेकर ग्राम पंचायत लोअर बेहली में जनवार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों को शिविर के उद्देश्य, उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच सेवाओं तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रदान की जाने वाली परामर्श सेवाओं की जानकारी दी गई।

जनवार्ता के दौरान सभी ग्रामवासियों से अपील की गई कि वे स्वयं तथा अपने परिवार के सदस्यों के साथ अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचकर निःशुल्क नेत्र जांच, सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठाएँ। साथ ही क्षेत्र के अन्य लोगों को भी इस जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर की जानकारी देकर अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

City - Sunder Nagar
Venue - Lower Behli
Start Date - July 8, 2026 at 11:39 AM
End Date - July 8, 2026 at 12:30 PM