POST
Previous Next

घायल बैल का किया गया रेस्क्यू, उपचार के लिए गोकुल धाम बिलासपुर भेजा गया

ग्राम पंचायत लोअर बेहली के गांव डमोल में एक घायल बैल की सूचना मिलने पर फाउंडेशन द्वारा तुरंत पहल करते हुए उसका रेस्क्यू करवाया गया। घायल बैल को उचित उपचार के लिए गोकुल धाम बिलासपुर भेजा गया, जहां उसका इलाज किया जाएगा।

इस सेवा कार्य के दौरान फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. संजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मूक प्राणियों की सेवा और संरक्षण भी हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है तथा फाउंडेशन ऐसे सेवा कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने भी घायल पशु की सहायता में अपना सहयोग प्रदान किया और समाज से पशुओं के प्रति संवेदनशीलता एवं करुणा का भाव रखने की अपील की