Organisation

About Us

Our mission, vision and work

Welcome to NACHAN JAN KALYAN FOUNDATION

हमारा मिशन

सभी लोगों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना, आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना, शिक्षा एवं खेलों को बढ़ावा देना, गौ सेवा एवं पशु कल्याण को प्रोत्साहित करना, नशा-मुक्त समाज के प्रति जन-जागरूकता फैलाना तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से सतत एवं समावेशी सामाजिक विकास को बढ़ावा देना।

हमारी प्रमुख पहल

  • निःशुल्क मेगा नेत्र चिकित्सा शिविर एवं सामान्य स्वास्थ्य जाँच शिविरों का नियमित आयोजन।
  • चिकित्सकों की अनुशंसा के आधार पर पात्र एवं जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ तथा नेत्र शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) की सुविधा उपलब्ध कराना।
  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को चिकित्सा सहायता एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना।
  • गौ सेवा एवं पशु कल्याण के अंतर्गत गौवंश के संरक्षण, देखभाल, चिकित्सा सहायता |
  • युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने तथा स्वस्थ एवं नशा-मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाना।
  • खेल एवं युवा विकास को बढ़ावा देकर अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करना।
  • स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करना।
  • पंचायतों, युवा मंडलों, महिला समूहों, विद्यालयों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों एवं स्थानीय समुदायों के साथ समन्वय स्थापित कर सामाजिक प्रभाव को अधिकतम बनाना।
  • जरूरतमंद एवं कमजोर परिवारों को समयानुसार मानवीय सहायता एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करना।

हमारा विज़न

एक ऐसे समावेशी, स्वस्थ, करुणामय एवं सशक्त समाज का निर्माण करना, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा, समान अवसर तथा सम्मानपूर्ण जीवन जीने का अधिकार और अवसर प्राप्त हो। साथ ही, गौ सेवा, पशु कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देकर एक संवेदनशील, आत्मनिर्भर और सामाजिक रूप से उत्तरदायी समाज का निर्माण करना।