POST
Previous Next

नाचन में तीन जरूरतमंद लाभार्थियों को व्हीलचेयर वितरित

नाचन जन कल्याण फाउंडेशन द्वारा जनसेवा एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के क्रम में आज नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चच्योट तीन शारीरिक रूप से अस्वस्थ एवं जरूरतमंद लाभार्थियों को व्हीलचेयर भेंट की गई।

लाभार्थियों में गंगा देवी पत्नी शोभा राम (45 वर्ष), गांव चाच्योट; प्रेमी देवी पत्नी उत्तम चन्द (65 वर्ष), गांव मसोग; तथा रघुवीर पुत्र कर्म दास (58 वर्ष), गांव फनयारा शामिल हैं।

इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना तथा संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही आवश्यक प्रयास किए।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत चाच्योट की प्रधान श्रीमती लीला देवी, उपप्रधान श्री पंकज, BDC सदस्य श्रीमती उर्मिला देवी सहित नाचन जन कल्याण फाउंडेशन के पदाधिकारी, सदस्य एवं लाभार्थी परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।

नाचन जन कल्याण फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद, दिव्यांग एवं असहाय लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाना है। फाउंडेशन द्वारा भविष्य में भी नाचन विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में सेवा, सहयोग एवं सामाजिक कल्याण के कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

नाचन जन कल्याण फाउंडेशन
सेवा • सहयोग • समर्पण

City - Gohar
Venue - Chachiot, Nachan
Start Date - October 2, 2026 at 12:36 PM
End Date - October 2, 2026 at 2:39 PM