महादेव ज़ोन की 18 पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
गरीब एवं पात्र व्यक्तियों के लिए निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन की पहल
महादेव ज़ोन की 18 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के गरीब एवं पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर चर्चा की गई।
फाउंडेशन का उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति समय पर उपचार प्राप्त कर सकें और स्वस्थ जीवन जी सकें।
इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. संजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा और स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देगा।
