शेर सिंह को ज़ोन गोहर के अध्यक्ष पद की कमान
शेर सिंह को ज़ोन गोहर के अध्यक्ष पद की कमान
आयोजित बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सर्वसम्मति से शेर सिंह को ज़ोन गोहर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. संजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष शेर सिंह को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन के उद्देश्यों, सेवा कार्यों और जनकल्याण की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
डॉ. संजय कुमार ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि शेर सिंह अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।
