POST
Previous Next

नीलकमल सर्वसम्मति से महादेव ज़ोन के अध्यक्ष चुने गए

नीलकमल सर्वसम्मति से महादेव ज़ोन के अध्यक्ष चुने गए

आयोजित बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सर्वसम्मति से नीलकमल को महादेव ज़ोन का अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली एवं समाजसेवा की भावना पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. संजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष नीलकमल को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन के उद्देश्यों एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष नीलकमल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा महादेव ज़ोन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।