POST
Previous Next

लोअर बेहली के सेगली गांव में गौशाला के लिए तिरपाल भेंट

गौसेवा एवं पशु संरक्षण की भावना को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन द्वारा लोअर बेहली पंचायत के सेगली गांव स्थित गौशाला के लिए तिरपाल भेंट किया गया। यह सेवा कार्य एक अत्यंत गरीब परिवार एवं गौसेवा से जुड़े लोगों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया गया।

फाउंडेशन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों, गौशालाओं और मूक प्राणियों की सेवा के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करना है। फाउंडेशन द्वारा समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. संजय कुमार के साथ उपाध्यक्ष श्री बृज लाल चौहान, सचिव श्री राम सिंह चौहान, लोअर बेहली पंचायत प्रधान श्रीमती अनीता देवी एवं उप-प्रधान दिनेश मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित सदस्यों ने गौसेवा एवं सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।