निःशुल्क नेत्र जांच शिविर से 28 पात्र व्यक्तियों को मिला मोतियाबिंद ऑपरेशन का लाभ
निःशुल्क नेत्र जांच एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से क्षेत्र के जरूरतमंद एवं पात्र लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिला। जांच के दौरान चयनित 28 पात्र व्यक्तियों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाया गया।
फाउंडेशन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि उन्हें समय पर उपचार मिल सके।
इस सेवा कार्य में फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. संजय कुमार का विशेष मार्गदर्शन रहा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।
