महादेव ज़ोन में 19 जुलाई को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
महादेव ज़ोन में आगामी 19 जुलाई को जरूरतमंद एवं पात्र लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस शिविर का लाभ महादेव ज़ोन की 18 ग्राम पंचायतों के लोगों को मिलेगा। शिविर में स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।
फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. संजय कुमार ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के गरीब एवं पात्र लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाएं।
