POST

चैलचौक ज़ोन की 6 ग्राम पंचायतों के 31 लोगों के निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन

नाचन जन कल्याण फाउंडेशन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जनसेवा की दिशा में एक और सराहनीय पहल करते हुए चैलचौक ज़ोन के अंतर्गत आने वाली 6 पंचायतों से चयनित गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के 31 लोगों के निःशुल्क ऑपरेशन भान हॉस्पिटल, बगला में करवाए गए।

फाउंडेशन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया। इन 31 लाभार्थियों में बेस्त राम, मीना कुमारी, लुदरमणी, रीमा, इंदर सिंह, पुरुष राम, लीला देवी, दुर्गा देवी, हुकम चंद, धर्म चंद, संतोष कुमार, हरि दास, झाबरी, लाल सिंह, टेक सिंह, प्रेमी देवी, चुन्नी लाल, चुड़ैल देवी, चैत्री देवी, हीमा, धाली देवी, मणि राम, लाला राम, पार्वती देवी, गंगा राम, राम प्यारी, हिमा देवी, दया राम, राजेंद्र, मीना देवी और दासी देवी शामिल हैं।

इस सेवा कार्य के दौरान नाचन जन कल्याण फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. संजय कुमार स्वयं मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

City - Bagla,Mandi
Venue - Bhanoo Hospital
Start Date - September 9, 2026 at 8:00 AM
End Date - September 9, 2026 at 4:00 AM