लोअर बेहली के गाँव डमोल में घायल बैल का किया गया रेस्क्यू
ग्राम पंचायत लोअर बेहली के गांव डमोल में एक घायल बैल की सूचना मिलने पर फाउंडेशन द्वारा तुरंत पहल करते हुए उसका रेस्क्यू किया गया।
घायल बैल को बेहतर उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जहां उसका आवश्यक इलाज करवाया जाएगा।
इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. संजय कुमार के साथ उपाध्यक्ष श्री बृज लाल चौहान, सचिव श्री राम सिंह चौहान, मुख्य सलाहकार श्री हीरा सिंह कौशल एवं गांववासी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस सेवा कार्य में फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. संजय कुमार का विशेष मार्गदर्शन रहा। उन्होंने कहा कि मूक प्राणियों की सेवा और संरक्षण भी हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है तथा फाउंडेशन ऐसे सेवा कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
