माननीय डी.सी. मंडी ने किया महादेव में निःशुल्क नेत्र जांच एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ
डीसी मंडी द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 1300 से अधिक संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों की आंखों एवं सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई तथा जरूरतमंद लोगों को आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। फाउंडेशन ने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए सहयोग करते हुए समाज के गरीब एवं पात्र लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
