POST
Previous Next

चच्योट में नाचन जन कल्याण फाउंडेशन का चौथा निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

 जन कल्याण फाउंडेशन द्वारा चेयरमैन डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में चच्योट में चौथा निःशुल्क नेत्र जाँच एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मौविसेरी, बाल्हड़ी, चैलचौक, चच्योट एवं सेरी सहित पाँच पंचायतों के करीब 500 लोगों की नेत्र जाँच, 200 से अधिक चश्मे वितरित तथा 30 से अधिक मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन हेतु चयन किया गया।

शिविर के दौरान चच्योट यूनिट की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पंकज को यूनिट इंचार्ज, कमल व विजय को को-ऑर्डिनेटर तथा लाल सिंह व टेक चंद को मुख्य सलाहकार बनाया गया। महिला विंग में लीला देवी को इंचार्ज तथा उर्मिला को को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया।

अब तक फाउंडेशन द्वारा 3,700 से अधिक लोगों की नेत्र जाँच, 1,700 से अधिक चश्मों का वितरण तथा करीब 140 निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन करवाए जा चुके हैं।

इस अवसर पर टेक सिंह ठाकुर, नील कमल, शेर सिंह, युवराज, अभिषेक, कर्म चंद, गुरदेव, राजू राम सहित फाउंडेशन के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। डॉ. संजय कुमार ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

City - Gohar
Venue - चच्योट
Start Date - September 20, 2026 at 9:30 AM
End Date - September 20, 2026 at 3:15 PM