POST
Previous Next

नाचन के किल्लिंग पंचायत में तीसरा निशुल्क नेत्र जांच शिविर सफल , 600 के करीब लोगो का निःशुल्क चेक-उप

नाचन जन कल्याण फाउंडेशन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट एवं भानु हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में गोहर विकास खंड की ग्राम पंचायत किलिंग में तीसरे निःशुल्क मेगा नेत्र परीक्षण एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ी और चैलचौक जोन की छह पंचायतों—किलिंग, शिल्हणु, बाढु, रेफल, छम्मयार एवं रजवाड़ी—से पहुंचे करीब 600 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

City - गोहर
Venue - किल्लिंग पंचायत
Start Date - September 6, 2026 at 9:00 AM
End Date - September 6, 2026 at 5:00 AM