POST
Previous Next

डॉ. संजय कुमार सर्वसम्मति से फाउंडेशन के चेयरमैन चुने गए

फाउंडेशन की आयोजित बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फाउंडेशन के संस्थापक (Founder) डॉ. संजय कुमार को सर्वसम्मति से फाउंडेशन का चेयरमैन चुना।

सदस्यों ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व, समाजसेवा के प्रति समर्पण तथा फाउंडेशन की स्थापना से लेकर उसके विस्तार और जनकल्याणकारी कार्यों में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उन्हें इस दायित्व के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे फाउंडेशन के सभी सदस्यों के सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।